फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से धान की फसल गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा हुआ है। रविवार के बाद सोमवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में पानी होने से धान की कटाई के साथ ही गेहूं की बोआई भी प्रभावित होने के आसार हैं। उधर, बारिश से नगर के कई मोहल्ले के लोग भी चिंतित हैं। जलभराव से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सब्जी की खेती भी चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई महीने से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि पिछले तीन माह बरसात का ही रहा लेकिन इसमें भी काफी बारिश हुई। आलम यह है कि शहर के मोहल्ले से लेकर गांव के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते कई इलाकों की फसलें भी खराब हुईं। खासकर सब्जी की खेती काफी प्रभावित हुई। इससे किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और रविवार की शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को हुई बारिश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। हवा के साथ हुई बारिश के चलते कई जगहों पर धान की फसल भी गिर गई। इसके अलावा कई इलाकों में धान के खेतों में जल्रभराव होने के कारण कटाई नहीं हो पा रही है ऐसे में यह बारिश और मुश्किल खड़ा करेगा। कोटवां नारायनपुर गांव के किसान चौधरी रामजी राय, शंकर राय, भरौली के अक्षय कुमार राय आदि ने बताया कि धान के खेतों में जलभराव है और बारिश होने पर जहां फसलों की कटाई प्रभावित होगी वहीं समय से पानी नहीं सूखने पर रबी की बोआई भी समय से नहीं हो पाएगी। उधर, नगर के आवास विकास कॉलोनी, काजीपुरा, श्रीराम बिहार कॉलोनी, परमंदापुर आदि मोहल्लों में पहले से ही जलभराव है। अब बारिश होने को लेकर मोहल्ले के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें