फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने एक हजार व्यक्तिगत शौचालय बन कर होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायती राज विभाग इस महीने एक हजार व्यक्तिगत शौचालय बनवाने को तैयारी में जुटा है। इसको लेकर लाभार्थियों के साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिया है। करीब एक पखवारा पहले ही शासन ने 1100 लाभार्थियों के खाते में 1.32 करोड़ की धनराशि जारी की थी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में 11046 शौचालयों का निर्माण धन के अभाव में नहीं हो सका था। सरकार इन शौचालयों के निर्माण को लेकर गंभीर है। करीब दो माह पहले कुल 2728 शौचालयों के निर्माण को तीन करोड़ 27 लाख 36 हजार की धनराशि जारी की गई थी। शेष 8318 शौचालयों का निर्माण धनाभाव के कारण अटका था। हालांकि इसी बीच शासन ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का भी फरमान जारी कर दिया ताकि शौचालय से वंचित परिवारों को लाभ मिल सके। इसके बाद पुन: व्यक्तिगत शौचालयों के सापेक्ष शासन की ओर से 1100 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई थी। अब इन शौचालयों के निर्माण को लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। संबंधित लाभार्थियों को शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कराने को कहा है साथ ही संबंधित सचिव को भी निर्माण पूरा कराने के साथ ही जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया है।
एक साल पूर्व के लंबित शौचालयों के निर्माण के लिए शासन की ओर से धनराशि समय-समय पर जारी की जा रही है। शेष लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए धनराशि अब उनके खाते में ही आनी है। इस महीने हर हाल में एक हजार व्यक्तिगत शौचालय बन जाएंगे। - इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें