फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: आठ फुट जमीन को लेकर चली गोली में एक की मौत, दो जख्मी

Sat, 16 May 2020 05:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने गंभ्रीर रूप से घायल तीनों को लेकर बाइक से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह सहित कई थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका का मुआयना किया।

प्रभुनाथ यादव एवं बब्बन यादव के बीच जमीन को लेकर पिछले दो दशक से विवाद चल रहा था। जिसका मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है। शनिवार की सुबह बब्बन यादव अपना खेत ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे, तभी प्रभुनाथ यादव के पक्ष के लोगों ने उनके खेत की तरफ से जा रहे करीब आठ फुट के रास्ते को नहीं जोतने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लोग लाठी डंडे और हथियार को लेकर आमने-सामने आ गए। इसी बीच प्रभुनाथ के पक्ष के लोगों ने कट्टे से बब्बन यादव 50 व उनके बड़े भाई महेश यादव 70 पुत्रगण बिजली यादव पर गोली चला दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अरविंद यादव 28 पुत्र बच्चालाल यादव घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाइक से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां बब्बन यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महेश यादव व अरविंद यादव का इलाज चल रहा है। उधर, दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोटे आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को ग्रिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई थी

एक सप्ताह पूर्व भी हुआ था विवाद

जमीन का विवाद वर्ष 1999 से न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में उसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि मौके पर पहुंची पीआरबी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला रफा दफा कर दिया था। लेकिन शनिवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें