फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर अधिवक्ताओं का धरना 19 वें दिन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन बैरिया का पिछले 19 दिनों से चल रहा न्यायिक कार्यों का बहिष्कार और धरना सोमवार को पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार से तहसील में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे। हालांकि अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सोमवार को धरना स्थल पहुंचे और अधिवक्ताओं के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा और क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता को भी मौके पर बुलाकर वार्ता कराई।
पूर्व सांसद ने कहा कि अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस होनी चाहिए और यदि प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो वह स्वयं भी अधिवक्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का कानून के दायरे में रहकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने पूर्व में हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अधिवक्ताओं को संतुष्ट करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलिया द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ता की गई थी, जिसमें प्रशासन का रुख सकारात्मक रहा। इसी के आधार पर धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान महामंत्री राजकुमार तिवारी, रुद्र देव कुंवर, देवेंद्र मिश्रा, अजय सिंह, रमेश सिंह, राम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर यादव, शिवजी सिंह, जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें