फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर शासन ने अध्यक्ष को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर नगर पंचायत की ईओ अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या मामले में फंसे ‘शक्तिहीन’ अध्यक्ष भीम गुप्ता की मुश्किलें दिन प्रतिदिन और बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ अध्यक्ष पद पर फिर बहाल होने की कोशिश पर हाईकोर्ट पानी फेर चुका है वहीं, अब शासन ने उन्हें अनियमितिता के मामले में 10 सूत्री नोटिस भेजा है। इसका जवाब अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर देने के लिए निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस मिलने से नगर पालिका में खलबली मची है।
विज्ञापन

मनियर नगर पंचायत की ईओ अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय के आत्महत्या मामले में फंसे नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता के सभी अधिकारी सीज हैं। उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसमें कई बिंदुओं पर उन्हें दोषी पाया गया है। नगर विकास अनुभाग-एक के अपर सचिव डॉ. रजनीश दुबे की ओर से रिपोर्ट के आधार पर भेजे गए नोटिस में पौधरोपण में अनियमितता का जिक्र है।
कर वसूली, एलईडी लाइट-निर्माण कार्यों की निविदा में मिले दोषी
बलिया। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की ओर से 90 फीसदी कर की वसूली की जाती है, लेकिन शासन को भेजे गए विवरण में धनराशि का उल्लेख नहीं किया जाता। एलईडी लाइट व अन्य उपकरणों के लिए निकाले गए टेंडर में निविदा डालने वाले के अभिलेख संलग्न नहीं होने से स्पष्ट हैं कि ये पात्र नहीं थे। निविदा में भाग लेने वाली तीनों फर्में अपात्र थीं। इसके बावजूद वित्तीय निविदा खोली गई, जो नियम विरुद्ध है। जांच में पाया गया कि वार्ड नंबर आठ में परशुराम मंदिर के पास स्थित पोखरा, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत एक दीवार पूरी तरह से गिर गई थी। इस अनियमितता के लिए भी दोषी पाया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों के वर्दी सिलवाने में कोटेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। कोटेशन के बाद संबंधित धनराशि का भुगतान विशाल एंटरप्राइजेज बलिया को किया जाना चाहिए था, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यय 997050 रुपया कार्यालय के कार्मिक विनोद सिंह को किया है, जो नियम के विपरीत है। अलाव व कंबल वितरण के टेंडर में अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें