फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारा सिंह के साथ मैं भी बनूंगा मंत्री: राजभर बोले- लोकसभा चुनाव में हवा होंगे खुशी मनाने वाले, बनेगी NDA सरकार

Mon, 11 Sep 2023 10:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को करारी शिकस्त दी थी। हाल ही में एनडीएम में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर पर इसे लेकर लगातार जुबानी हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव में एनडीए को मिली हार के बाद भी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हौसले बुलंद हैं। हार के बाद उनके और दारा सिंह चौहान के भविष्य को लेकर उठ रहे सवाल और लगातार हो रहा विपक्ष के हमले की बीच उन्होंने कहा कि वो और दारा सिंह चौहान मंत्री जरूर बनेंगे। हमारा गठबंधन उपचुनाव से पहले का। उपचुनाव की खुशी मनाने वाले लोकसभा चुनाव में हवा हो जाएंगे।

विज्ञापन


घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को करारी शिकस्त दी थी। हाल ही में एनडीएम में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर पर इसे लेकर लगातार जुबानी हमले हो रहे हैं। बलिया पहुंचे ओमप्रकाश राजभर से जब सवाल किया गया कि विपक्ष का कहना है कि हार के बाद अब दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर मंत्री नहीं बन पाएंगे?

इसपर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति की। कहा कि मंत्री क्यों नहीं बनेंगे? एनडीए का मालिक विपक्ष नहीं है। एनडीए के मुखिया नरेंद्र मोदी हैं। अमित शाह, जेपी नड्डा इसके मालिक हैं। घोसी चुनाव में जीत पर जो लोग उछल रहे हैं, धैर्य रखिए...कहीं हार्ट अटैक न हो जाए। दारा सिंह के साथ मैं भी मंत्री बनूंगा। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज बनारस आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, गंगा में प्रवाहित करेंगे ससुर की अस्थियां, फिर दर्शन-पूजन

एनडीए प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को मिले वोटों की जानकारी देते हुए दावा किया कि 68000 वोट राजभरों का था। इसमें 34000 वोट पोल हुए। 7 से 10% वोट सपा को और एनडीए कैंडिडेट दारा सिंह चौहान को 83 से 90 प्रतिशत वोट मिला है। घोसी उपचुनाव में प्रत्याशी की हार की वजहों पर कहा कि बसपा के चुनाव न लड़ने से सपा को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन

सपा पर चुनाव के दौरान रात में पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए कहा की इसकी शिकायत कई बार की गई। कई लोगों को पकड़कर थाने में बंद भी किया गया। वहीं हार की तीसरी वजह रही। प्रत्याशी के खिलाफ रिएक्शन बताते हुए कहा कि स्थानीय कैंडिडेट होता तो नतीजा कुछ और होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें