एनडीए प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को मिले वोटों की जानकारी देते हुए दावा किया कि 68000 वोट राजभरों का था। इसमें 34000 वोट पोल हुए। 7 से 10% वोट सपा को और एनडीए कैंडिडेट दारा सिंह चौहान को 83 से 90 प्रतिशत वोट मिला है। घोसी उपचुनाव में प्रत्याशी की हार की वजहों पर कहा कि बसपा के चुनाव न लड़ने से सपा को फायदा हुआ है।
सपा पर चुनाव के दौरान रात में पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए कहा की इसकी शिकायत कई बार की गई। कई लोगों को पकड़कर थाने में बंद भी किया गया। वहीं हार की तीसरी वजह रही। प्रत्याशी के खिलाफ रिएक्शन बताते हुए कहा कि स्थानीय कैंडिडेट होता तो नतीजा कुछ और होता।