फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशन के लिए भटकने को मजबूर हैं वृद्ध, एनपीसीआई लिंक बनी है समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले वृद्धा पेंशन को लेकर लाभार्थी परेशान हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लाभार्थी किस्त नहीं मिलने की समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचते हैं। कभी ई-केवाईसी तो अब एनपीसीआई लिंक को लेकर वृद्धों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1.40 लाख वृद्धों को बतौर वृद्धा पेंशन हर माह एक हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाती है। सरकार की ओर से इन पेंशनरों का ई-केवाईसी कराने का प्रावधान किया गया। अब बैंकों से एनपीसीआई लिंक कराने का प्रावधान किया गया है। इस पेंच के चलते जिले के हजारों पेंशनर अभी भी कार्यालयों का चक्कर काटते हैं। जब खाते में किस्त नहीं पहुंचती है तो लाभार्थी सीधे समाज कल्याण विभाग की ओर रुख करते हैं। यह स्थिति रोजाना की है। लाभार्थी कार्यालय में पहुंचते हैं और किस्त नहीं आने का कारण जानने का प्रयास करते हैं। सोमवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंचे वृद्ध लाभार्थियों ने बताया कि कर्मचारी पूरी बात नहीं बताते और केवल टरकाने का काम करते हैं। इसके चलते उन्हें बार-बार आना पड़ता है। सुखपुरा निवासी बच्चा सिंह ने बताया कि वह हर दो-चार दिन पर आते हैं और पासबुक को चेक कराते हैं। कर्मचारी बता रहे कि अभी शासन ने पैसा जारी नहीं किया है। यही बात अन्य लाभार्थियों ने भी कही। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी के बाद लाभार्थियों को संबंधित बैंकों में जाकर आधार आधारित खाते को एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक है। अन्यथा किस्त बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें