फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती/बैरिया। बलिया-छपरा रेल खंड के मध्य रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के सामने मंगलवार की सुबह रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए, जहां रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर ग्राम सभा निवासी केशो वर्मा (85) के रूप में ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त की गई। केशो वर्मा मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले। वह टहलते-टहलते नारायण गढ़ गांव के सामने रेल पटरी की तरफ चले गये। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेल पटरी पर बुजुर्ग का शव देख किसी ने शोर मचाया। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने शव की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर ग्राम सभा निवासी केशो वर्मा के रूप में किया। मृतक के पुत्र राजेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी श्रवण शक्ति भी कमजोर हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें