फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में अब तक 48 लोगों की गिरफ्तारी के बाद बेल्थरारोड के एक और केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ उभांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस की तहरीर पर उभांव थाना में परीक्षा केंद्र संख्या 7052 के तहत पशुहारी स्थित मां लचिया मूरत यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक एवं अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ धारा 406, 424, 467, उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत धारा 5, 7 और 10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बलिया में जमा इंटर अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की फिर से सूक्ष्मता से जांच की गई। इसमें परीक्षा केंद्र संख्या 7052 मां लचिया मूरत उमा विद्यालय पशुहारी के जमा पांच प्रश्नपत्रों के एक पैकेट के ज्वाइंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसे ब्लेड से कटकर गोंद से चिपकाया गया है। जांच अधिकारियों ने उक्त परीक्षा केंद्र से प्रयोग किया गया गोंद भी जब्त किया है। मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र से संबंधित स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें