फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुरा निवासी शमसुद्दीन अंसारी (60) रजाई धुनाई कर अपने घर का जीविका चलाते थे। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें