गड़वार नगरा मुख्य मार्ग पर बुधवार को नहर पुलिया पार करते वक्त तेज रफ्तार मिनी ट्रक के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
नगरा कस्बा कोईरी बारी निवासी 55 वर्षीय झींगुर वर्मा मकान निर्माण के लिए ईट के लिए भट्ठे पर पैसा जमा करने के लिए साइकिल से गए थे। पैसा जमा कर नहर पकड़ कर घर आ रहे थे। नगरा गड़वार मुख्य मार्ग को पार कर रहे थे तभी नगरा के तरफ से जा रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वे घायल हो गए। आसपास के लोग पीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज हेतु मऊ ले जा रहे थे कि मार्ग में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु बलिया भेज दिया।