फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गृहस्थी बचाने में वृद्ध की चली गई जान, हाईटेंशन तार की करंट से जल गई मड़ई; मचा कोहराम

Wed, 20 Mar 2024 04:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

Ballia News: हवा के झोकें से हाईटेंशन तार नए पोल में सट गया। पोल में लगी कुंडी के सहारे करंट पोल के द्वारा नीचे उतर गया, जिसकी जद में आने से मड़हे में आग लग गई। बरमेश्वर मड़ई की आग बुझाने के प्रयास में विद्युत पोल में सट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अगलगी की घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के दूबे छपरा के पास एनएच 31 पर शरण लिए कटान पीड़ित बरमेश्वर गोड़ (65) की बुधवार को हाईटेंशन की जद में आने से रिहायशी मड़ई में लगी आग बुझाने के प्रयास में करंट लगने से मौत हो गई। बरमेश्वर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


एनएच 31 पर शरण लिए कटान पीड़ित बरमेश्वर गोंड़ के रिहायशी मड़ई के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया है। तीन दिन पूर्व बिजली विभाग ने उसके मड़ई से सटा कर एक दूसरा पोल लगा दिया था। बुधवार की सुबह हवा के झोकें से हाईटेंशन तार नए पोल में सट गया। पोल में लगी कुंडी के सहारे करंट पोल के द्वारा नीचे उतर गया, जिसकी जद में आने से मड़हे में आग लग गई।

बरमेश्वर मड़ई की आग बुझाने के प्रयास में विद्युत पोल में सट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बैरिया सुनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, एसएचओ धर्मबीर सिंह, एसआई संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बतादें कि मृतक बरमेश्वर के दो पुत्रियां हैं। दोनों की शादी हो गई है। बरमेश्वर अपनी पत्नी कलावती (62) के साथ दुबे छपरा ढाला के समीप एनएच 31 के किनारे रिहायशी मड़ई में रह रहा था। हालांकि, शासन ने उसे बसाने के लिए अचलगढ़ में पट्टा दिया था, लेकिन कब्जा नहीं होने से वह एनएच 31 पर ही गुजर बसर कर रहा था। बरमेश्वर की मौत से पत्नी कलावती व पुत्रियां बेसुध हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें