फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने आया अधेड़, दोनों पैर कटे

Mon, 19 Jul 2021 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जीरआपी और स्थानीय लोगों अधेड़ को ट्रेन से निकाला और नजदीकी इलाज में ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
ट्रेन से कटे अधैड़ के पैर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के पास सोमवार सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने आने से अधेड़ के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान 20 मिनट तक ट्रेन भी प्रभावित रही।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी ग्राम निवासी भगन(55) मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे बलिया की तरफ से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस सुरेमनपुर स्टेशन पर अभी रुकने वाली ही थी कि भगन ट्रेन के करीब आ गए और नीचे चला गया। अफरा-तफरी में स्थानीय लोगों ने जीआरपी तथा सुरेमनपुर चौकी पुलिस की मदद से अधेड़ को बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने बताया कि कि ट्रेन के ड्राइवर ने मेमो दिया है कि वो ट्रेन से टकरा गए और उनके पैर कट गए। घटना के कारण ट्रेन 20 मिनट विलंब से रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें