बलिया। पतंजलि योग पीठ की सभी संगठनों की बैठक रविवार को कार्यालय परिसर में हुई। मुख्य अतिथि सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति और प्रांत महामंत्री अरुण रहे। गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई को जिला और तहसील स्तर व सभी योग कक्षाओं में उल्लास पूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया। चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रुप में मनाने पर चर्चा की गई। कहा कि सभी कार्यकर्ता और योग शिक्षक अपने आसपास समूह में जड़ी-बूटी का वितरण, महत्व और लाभ को लोगों को बताएंगे। इंटिग्रेट योगा तत्काल लाभ देता है और असाध्य रोगों को ठीक भी करता है। कहा कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड अधिक से अधिक बनवाने का निर्णय लिया गया। संगठन को सशक्त बनाने के लिए ओमप्रकाश को पतंजलि योग समिति का जिला प्रभारी तथा उर्मिला को महिला योग समिति का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में हृदयानंद, सूरज प्रसाद, अवधेश, दिनेश, अरविंद मोहन, मोहन, प्रमोद कुमार, रमाशंकर, विजय, जनार्दन, श्रीराम, घनश्याम आदि शामिल रहे।