फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में पोषण सप्ताह का समापन

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन श्रीअन्न से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मोटे अनाज के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी देकर उन्हें दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो और कुटकी से तैयार विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किए। लड्डू, चीला, नमकीन, इडली, खीर, बर्फी, ढोकला और मिलेट्स स्प्राउट आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने श्रीअन्न में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्वों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. संध्या, डॉ. तृप्ति तिवारी और डॉ. रंजना मल्ल सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। ‘श्रीअन्न अपनाएं, पोषण बढ़ाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं’ के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें