फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने की थी घोषणा: अब पश्चिम बंगाल और बिहार से होगा यूपी का सीधा जु़ड़ाव, होने जा रहा ये काम

Thu, 05 Oct 2023 09:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधे गंगा पर पुल का निर्माण कराकर ताड़ीघाट-बारा हाईवे को बारा के समीप जोड़ने की योजना है। केंद्र सरकार ने इसके लिए जरूरी धनराशि भी जारी की है। फिलहाल अभी जमीन के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया होनी है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब पश्चिम बंगाल और बिहार का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधा जुड़ाव होगा। इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को पश्चिम बंगाल जाने वाले एनएच 2 से जोड़ने के लिए गाजीपुर जिले के शेरपुर एवं बारा के बीच गंगा नदी पर दो लेन का एक पक्का पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। एनएचएआई द्वारा तैयार डीपीआर को हरी झंडी मिल जाने के बाद महकमा इसमें जुट गया है। पुल के दोनों तरफ दो लेन की सड़क भी बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 13 किमी लंबी दो लेन की सड़क भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसके लिए जरूरी धनराशि भी जारी की है। फिलहाल अभी जमीन के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया होनी है। पुल के निर्माण पूरा होने एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से एन एच 31 होते हुए पश्चिम बंगाल जान वाला एनएच टू एक शार्टकट बाइपास मार्ग भी होगा, जो काफी फायदेमंद होगा पश्चिम बंगाल से प्रदेश की राजधानी लखनऊ काफी कम समय में सफर आसान हो सकेगा।

बीते फरवरी माह में बलिया आए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों की मांग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सीधे एनएच 2 पश्चिम बंगाल जाने वाले राजमार्ग से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पक्का पुल बनाने का एलान किया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को मौत के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Trending Videos

केंद्र सरकार से करीब 400 करोड़ रुपये की मंजूरी

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और पश्चिम बंगाल जाने वाले एनएच 2 को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से करीब 400 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। वही, माल्देपुर से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए 100 करोड रुपए की मंजूरी भारत सरकार ने दी है। सांसद ने बताया कि पुल बन जाने से बिहार को जोड़ने वाली ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124सी भी सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं पश्चिम बंगाल जाने वाली एनएच 2 से जुड़ जाएगा। इसके बाद पूरे यूपी से बिहार व पश्चिम बंगाल जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

इसका सीधा फायदा जनपद ही नहीं विभिन्न प्रांतों को भी मिलेगा। इससे जहां मार्ग की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं लोगों को रोजगार और उद्योग-धंधे के लिए किसी अन्य प्रांतो में पलायन नहीं करना पड़ेगा। एनएचएआई आजमगढ़ के परियोजना निदेशक एसपी पाठक ने बताया कि बनाए जाने वाले पुल व सड़क के लिए डीपीआर को हरी झंडी मिल चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें