बलिया। जवाहर नवोदय विद्यालय सिंहाचंवर में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक विद्यार्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा।
प्रधानाचार्य एसके झा ने बताया कि पात्र छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। आवेदन और प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को बच्चे का मूल निवास प्रमाण-पत्र जिले का होना आवश्यक है।
बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। एक छात्र को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि 80 में से 27 सीट छात्राओं के लिए आरक्षित है।
इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं होमपेज में Class 6 Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें अब आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लें
परीक्षा का पैटर्न : परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह से विद्यार्थियों की योग्यता को परखने पर केंद्रित है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, इसमें तीन विषय शामिल होंगे-अंकगणित, भाषा और मानसिक योग्यता।
दिव्यांग छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा। संवाद