फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के होनहारों के सपनों को अब लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में रहकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के सपनों को अब पंख लगेंगे। कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशसनिक सेवाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी, जिसका शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। यह व्यवस्था महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.मनजीत सिंह की पहल पर शुरु हुई है।
विज्ञापन

औपचारिक उद्घाटन के साथ ही नियमित कक्षाओं का संचालन भी आरम्भ हो गया। बता दें कि कोचिंग के लिए बीते वर्ष 21 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसका परिणाम बीते 26 जनवरी को घोषित कर दिया गया था। इसमें कुल 95 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। वैश्विक महामारी के कारण शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप इसकी शुरूआत की गई। कोचिंग में प्रशासनिक सेवा, पीजीटी, टीजीटी, बीएड, यूपी टेट, सुपर टेंट, सीटेट सहित समस्त परीक्षाओं की तैयारी तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. संजय, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. अवनीश जगन्नाथ, डॉ. शैलेश पाण्डेय, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सुजित कुमार, योगेंद्र, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अमित कुमार सिंह, विमल कुमार यादव, पुनिल कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, बब्बन, रजिंदर आदि उपस्थित रहे। समन्वयक डॉ. मनजीत सिंह ने संचालन तथा आभार रामावतार उपाध्याय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें