फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब एडेड विद्यालयों के शिक्षकों का होगा स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों का सत्र 2025-26 में स्थानांतरण किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने पोर्टल पर पदवार एवं विषयवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। स्थानांतरण ऑनलाइन होगा और इसके लिए विभाग वेबसाइट तैयार करा रहा है, जिसके लिए रिक्त पदाें की सूचना सात मई तक मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बाबत बीते एक मई को शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी किया है। इसको लेकर सभी एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। बताया कि पत्र में शिक्षा निदेशक ने उल्लेख किया है कि सूचना उपलब्ध कराए जाने के लिए निदेशालय स्तर पर पूर्व से संचालित पोर्टल dse.upmsp.edu.in पर वेब पेज बनाया गया है। इस पर सभी एडेड विद्यालयों को अनिवार्य रूप से अपने लागिन-पासवर्ड के माध्यम से पद एवं विषयवार तथा श्रेणीवार सूचनाएं अपलोड करनी हैं।
सूचनाएं अपलोड किए जाने के बाद प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के स्तर से मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा सूचनाओं को सत्यापित प्रमाणित करना है। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) व मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) द्वारा भी सूचनाओं को ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित करना होगा। यदि पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं में किसी भी स्तर पर त्रुटियां प्राप्त होती हैं तो ओटीपी द्वारा जिस स्तर पर प्रमाणित किया गया है, वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें