फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-वालेट एप से होगी बिजली बिल की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के बिजली बकाया वसूलने के लिए नई पहल की गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने इस काम के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद लेने और बिल जमा करने में सहूलियत के लिए ई-वालेट एप लांच किया है। इसके माध्यम से समूह की महिलाएं बिजली के बकायेदारों से आसानी से बिल की वसूली कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा बकायदा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसके माध्यम से उपभोक्ता सामान्य बिलिंग के अलावा विभागीय स्कीमों का भी आसानी से लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पूरे जिले में बकाया बिलों की वसूली के लिए समूह की 253 महिलाओं को बतौर बिजली सखी के तौर पर रखा गया है, लेकिन फिलहाल इनमें से 18 ही कार्य कर रही है। कमीशन के तौर पर उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में दो हजार रुपये तक के बिल की वसूली पर 20 रुपये और शहरी क्षेत्र में तीन हजार तक के बिल पर 16 रुपये दिए जाएंगे। बताया कि शेष को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बताया कि अभी हनुमानगंज, गड़वार, मनियर और रसड़ा विकास खंडों में बिजली सखियों द्वारा ई-वालेट एप की मदद से बकाया विद्युत बिल की वसूली की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरकार की ओर से संचालित एक मुश्त समाधान योजना के तहत अब तक जिले के 4500 बकाएदार लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें