फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांददियर व सोनबरसा के सचिव व प्रशासक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर 20 गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच विभिन्न अधिकारियों की ओर से की जा रही है। दो गांवों में गड़बड़ियां मिलने पर डीपीआरओ ने संबंधित गांव के सचिव और प्रशासक को नोटिस जारी किया है। अभी और गांवों की जांच रिपोर्ट भी जल्द ही आने की बात कही जा रही है। दिसंबर महीने में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। अधिकारियों ने संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को बतौर प्रशासक नामित करते हुए विकास कार्यों को कराने का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव के बाद उच्चाधिकारियों ने इसकी मॉनीटरिंग की तो कई गांवों में एक दिसंबर 2020 से 31 मई 2021 के बीच बड़े पैमाने पर धनराशि खर्च करने का मामला सामने आया। मंडलायुक्त की समीक्षा में छह ब्लॉकों के 11 गांवों में प्रशासकों की ओर से मनमानी तरीके से ग्राम पंचायतों के विभिन्न निधियों से धनराशि खर्च किए जाने का मामला सामने आने पर जांच कराने का निर्देश दिया। जांच अभी चल ही थी कि शासन स्तर पर की गई मॉनीटरिंग में इन 11 गांवों के अलावा 9 और अन्य गांवों में भी प्रशासकों की ओर से 25 लाख से अधिक धनराशि खर्च करने का मामला सामने आया। ग्राम विकास आयुक्त ने इन सभी गांवों में प्रशासकों की ओर से कराए गए कार्यों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर चार गांवों के जांच की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई थी। डीपीआरओ ने बताया कि मुरलीछपरा ब्लॉक के चांददियर में करीब तीन लाख से अधिक की गड़बड़ी मिली है। इसके अलावा, ग्राम पंचायत सोनबरसा के कई अभिलेख स्पष्ट नहीं मिले। इसको लेकर दोनों ग्राम पंचायतों के सचिव व संबंधित प्रशासक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसको लेकर विभागीय कर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासकों की ओर से कराए गए कार्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में गड़बड़ियां मिलने पर चांद दियर और सोनबरसा गांव के सचिव व प्रशासक को नोटिस जारी किया गया है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें