फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए नहीं दिख रहा उत्साह

विज्ञापन
इंटर कॉलेज सुखपुरा में मतदाता बनाने के इंतजार में बैठे बीएलओ और सुपरवाइजर। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर द्वितीय विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान दावे और आपत्तियों के साथ नाम बढ़ाने के लिए प्राप्त किए गए। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है ,लेकिन विद्यालयों पर लोगों की संख्या नगण्य दिखी।
विज्ञापन

रसड़ा में एईआरओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बूथों का निरीक्षण किया। सीडीपीओ चिलकहर ने संवारा के पांच बूथों का निरीक्षण किया। नरहीं के आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज पर खमीरपुर भाग संख्या 297/298 के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ राजेश राय और अनिता देवी बैठे रहीं। 12 बजे एक युवक सूरज गुप्ता पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहुंचा। बीएलओ राजेश राय ने बताया कि इस समय लोगों में मतदाता सूची को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है। अधिकांश लोग मतदान के दिन ही मतदाता सूची में नाम खोजते हैं। रतसर में बीएलओ इंतजार करते रहे लेकिन कई जगहों पर एक फार्म भी नहीं मिला। सरस्वती भवन इंटर कालेज में कैंप पर तैनात बीएलओ रजिया व किरन देवी ने बताया कि पूरे दिन में भाग संख्या 20 में 11 फार्म जमा हुए है, जिनमें नाम बढ़ाना भी है और काटना भी है। भाग संख्या 21 में 18 फार्म ही जमा हुए। पूर्वी राजभर बस्ती स्थित कैंप में बूथ संख्या 29 में तीन नाम काटने और एक नाम जोड़ने का फार्म जमा हुआ। बूथ संख्या 30 में एक नाम काटने और दो नाम जोड़ने का फार्म जमा हुआ। रतसड़ इंटर कालेज पर एक फार्म नाम जोड़ने के लिए आया। सुखपुरा में कुल 3 मतदान केंद्र व 12 बूथ बनाए गए हैं। 49 युवा मतदाता बनाए गए इसके लिए कुल 12 बीएलओ बनाए गए हैं। किसी भी युवा मतदाता या किसी मतदाता में उत्साह नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें