फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शाहीन बाग नहीं बनने देंगे : विधायक सुरेंद्र सिंह बोले, एनआरसी और सीएए वापस नहीं होगा

Wed, 24 Nov 2021 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा ओवैसी हो या कोई और किसी को भी मजहब के नाम पर संविधान से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है। 
विज्ञापन
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बुधवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह देश मोदी व प्रदेश योगी के हाथों पूर्णत: सुरक्षित है। यहां कोई शाहीन बाग नहीं बनेगा। एनआरसी और सीएए वापस नहीं होगा। जो जैसा करेगा वैसा पाएगा। ओवैसी हो या कोई और किसी को भी मजहब के नाम पर संविधान से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई सुनाते हुए कहा कि जो जैसा करेगा सरकार उसके साथ उसी तरह से सरकार पेश आएगी। विधायक चांदपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे।  वहीं प्रदेश सरकार द्वारा रात में भी पोस्टमार्टम करने की व्यवस्था देने पर बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक ने कहा है कि अंग्रेजों के जमाने से सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता था लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा रात में भी पोस्टमार्टम की व्यवस्था दी गई है जिससे पीड़ित परिवारों को विशेष राहत मिलेगी।

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर मुख्तार के राजनीतिक शूटर

अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
बलिया में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार की देर शाम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ओमप्रकाश राजभर मुख्तार अंसारी के राजनीति शूटर बन रहे हैं। ऐसे शूटरों को 2022 के विधानसभा चुनाव में शूट कर जनता घर बैठा देगी। 

अनिल राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नमाजवादियों से न घबराएं न बीजेपी घबराती है। नमाजवादियों ने देश के महापुरुषों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। देश का विभाजन करने वालों का जिस प्रकार महिमा मंडन किया जा रहा है जनता उसका माकूल जवाब देगी। अबू आजमी के विवादित बयान पर कहा कि अखिलेश और सपा की भावना को अबू आजमी प्रमाणित कर रहे हैं। भाजपा 51 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। एक बार फिर एक तरफा बहुमत से हम सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें