ग्रामीणों ने अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। घटना के बाद खेजुरी, सिकंदरपुर व मनियर की पुलिस मौके पर पहुंची तो अधिकांश लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता मिट्ठू राम की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने बलवा व हत्या समेत अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष खेजुरी अखिलेश कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।