फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कड़ाके की ठंड से बेपटरी हुआ जनजीवन, 20 तक बंद हुए स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव जारी है और कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कड़ाके की ठंड से रबी फसलों को लेकर किसान चिंतित होने लगे हैं। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलाें को 18 से 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। चल रही हल्की पछुआ हवा चलने से गलनभरी ठंड लोगों को बेहाल करती रही। गलनभरी ठंड से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है। नगर में जगह-जगह टायर आदि जलाकर लोग शरीर को गरम करते रहे। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड का असर रबी फसलों के साथ ही सब्जी की फसलों पर भी होने लगा है।
दलहनी व तिलहनी फसलों को लेकर किसान चिंतित
बांसडीहरोड। क्षेत्र में घने कोहरे ने दलहनी व तिलहनी फसल की पैदावार से जुड़े किसानों की चिंता व परेशानी बढ़ा दी है। लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण फूल वाली फसलों को पाला मारने की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो इससे दलहनी व तिलहनी फसलों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दूसरी तरफ लगातार जारी कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर दिया है। ठंड के कारण जहां बाजारों में सन्नाटा से बिखरा दिख रहा है वहीं व्यवसायिक क्षेत्र में भी काम काज ठप है। बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्र में सुबह छाए घने कोहरे छाए रहे। किसान अखिलेश सिंह ने बताया कि ठंड व कोहरे के कारण फसलों पर फूलों के झड़ने के साथ ही आलू की फसल को भी पाला मारने की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। बताया कि घने कोहरे का प्रकोप जिस तरह से कायम बना है, उससे फूल वाली फसलों के साथ ही आलू सहित अन्य फसल को भी नुकसान होता दिखने लगा है। यदि शीघ्र ही मौसम साफ नहीं हुआ तो इससे बड़ा नुकसान होगा। घनश्याम सिंह ने कहा कि घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक है, लेकिन बाकी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन

एक से आठ तक के स्कूल 20 तक बंद
बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते कक्षा एक से आठ तक सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। अब यह यह स्कूल 23 जनवरी को ही खुलेंगे। क्योंकि 21 जनवरी को रविवार है और 22 जनवरी को प्रदेश सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें