फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंदह ब्लॉक में काम नहीं, बस नाम के ग्राम सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में एक छत के नीचे सभी तरह की ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराने की सरकार की मंशा परवान नहीं चढ़ रही है। शुक्रवार को ग्राम सचिवालयों की पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश ग्राम सचिवालय पर काम नहीं हो रहा। पंदह ब्लॉक अंतर्गत अधिकतर ग्राम पंचायतों के भवन बंद मिले।
विज्ञापन

इन पंचायत भवनों का निर्माण इस उद्देश्य के साथ कराया गया है कि वहां ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन का आवेदन, राशन कार्ड संशोधन, नवीन राशन कार्ड आवेदन की ऑन लाइन सुविधा मिल सके। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं के टीकाकरण, विकास, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के स्तर से मुहैया कराई जाने वाली की सेवाओं की निगरानी भी सचिवालय स्तर से की जाती है।
शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत पकड़ी का पंचायत भवन बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि बीते अगस्त माह से ही यह सिलसिला चल रहा है। पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान की रार का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत पहराजपुर की भी यही स्थित रही। दिन के 11:50 तक पंचायत भवन पर ताला लटकता रहा। जबकि यहां तैनात ग्राम पंचायत सहायक को हर माह मानदेय भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए पंचायत भवन एकइल की भी स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। अपराह्न 12:53 बजे पंचायत भवन बंद पड़ा था। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि कभी कभार ही लोग यहां आते हैं।
पंदह क्षेत्र के ग्राम पंचायत ननहुल स्थित पंचायत भवन की हालत भी अपने समीपवर्ती गांवों जैसी मिली। दिन के 1.09 मिनट पर यहां ताला लटकता नजर आया। जबकि 1:45 मिनट पर ग्राम पंचायत मुजही का पंचायत भवन भी बंद पाया गया। आस पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इसके खुलने और बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है। कब खुलेगा या बंद होगा यह इसके अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें