फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज के गांव के लोग कर रहे मनमानी

विज्ञापन
गड़वार ब्लाक के अरईपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को सील कराते चौकी प्रभारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। चिलकहर विकास खंड के बुढ़ऊ गांव के व्यक्ति को सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसको लेकर लोगों में भय है। इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित तो कर दिया गया है लेकिन यहां के लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं और बिना मास्क के खुलेआम कुरेजी चट्टी, गड़वार बाजार समेत अन्य स्थानों पर खुलेआम घूम रहे हैं। गांव के जागरूक लोगों ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐसे तो मरीज बढ़ जाएंगे। उन्होंने हॉटस्पॉट गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुढऊ गांव में कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार की सुबह पहुंची। लेकिन अपना कोरम पूरा करने के बाद वह चली गई। बताया जाता है कि पॉजिटिव मरीज जब 2 जून को चिलकहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया था तो वह बेरोकटोक हॉस्पिटल में चारों तरफ घूमा था। इसकी जानकारी होने के बाद से ही अस्पताल में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल पर उस दिन जो भी कर्मचारी ड्यूटी पर थे उनकी भी सैंपलिंग कराएगा। गांव को चारों तरफ से बैरिकेडिंग भले ही कर दिया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन की व्यवस्था ना होने के कारण लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं और खुलेआम अन्य गांवों में भी आना-जाना लोगों का लगा हुआ है। हॉटस्पॉट के लोगों के मनमानी तरीके से घूमने के कारण आसपास के गांवों के लोग भी सहमे हुए हैं।
-
पॉजिटिव युवक ने पास के गांव में कटवाया था बाल, पार्टी भी की थी
चिलकहर। कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ बगल के गांव के भी पांच युवक उसके साथ उसी ट्रेन में यात्रा करके चिलकहर स्टेशन से पैदल आए थे। बताया जाता है कि पॉजिटिव युवक ने बगल के गांव में जाकर अपना बाल भी कटवाया था। इसके बाद गांव में खुलेआम अपने मित्रों दोस्तों के साथ पार्टी भी किया और जहां-तहां घूम भी रहा था।
विज्ञापन

-
होम डिलीवरी के लिए दुकानदार नामित नहीं
चिलकहर। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बुढऊ गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। लेकिन ग्रामीणों को आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए अभी तक किराना, सब्जी, फल, दूध आदि के दुकानद ारों का चयन नहीं किया गया ह ै।
-
हॉटस्पॉट गांव के लोग कर रहे दुकानदारी व खरीदारी
चिलकहर। बुढऊ गांव के लोग अन्य चट्टी चौराहों पर अपनी दुकान भी चला रहे हैं और खुलेआम घूम भी रहे हैं। गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर केवल कोरम किया गया है। आलम यह है कि इस गांव के लोग अन्य चट्टी चौराहों पर जाकर अपनी दुकानों का संचालन कर रहे हैं और बाजारों में अन्य सामानों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इसको लेकर आसपास के गांव के लोगों में दहशत है।
-
अस्पताल को किया गया सैनिटाइज
चिलकहर। नोडल प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि बुढऊ गांव के पॉजिटिव के अस्पताल आने की सूचना पर अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है। बताया कि जो भी कर्मचारी उस दिन उसके संपर्क में रहे हैं उनकी सेंपलिंग भी कराई जाएगी। बताया कि जल्द ही गांव में पॉजिटिव के संपर्क में रहे लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
-
कंटेनमेंट जोन को किया गया सील, पुलिस की तैनाती
रतसर। क्षेत्र के अरईपुर निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सोमवार को मिलने के बाद मंगलवार को कंटेंनमेंट जोन को सील करने की कार्रवाई की गई। बीडीओ गड़वार विनोद मणि त्रिपाठी व ग्राम प्रधान हरिहर गोंड की मौजूदगी में चौकी प्रभारी रामअवध द्वारा कोरोना संक्रमित के आसपास के क्षेत्रों को सील किया गया और बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बीडीओ ने बताया कि सील किए गए पूरे क्षेत्र को जल्द ही सैनिटाइज कराया जाएगा। कहा कि बैरिकेड वाले क्षेत्र में आवागमन पर रोक है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके मिश्र के निर्देश पर जनपद मुख्यालय से आई सर्विलांस टीम के साथ पीएचसी के चिकित्सीय दल ने कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके परिवारजनों की गहनता से स्क्रीनिंग एवं जांच की। इनमें से 13 व्यक्तियों को सैम्पलिंग के लिए चिन्हित किया गया और उनको खुद को तब तक आइसोलेशन में रहने को कहा गया तबतक कि उनकी रिपोर्ट ना आ जाए। जांच टीम में डा. रकीफ अख्तर ,डा. देवेंद्र यादव, धनेश पांडेय, हरिकिशुन सिंह, शिवजी यादव, रीता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें