फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी थानाक्षेत्र के धतुरी टोला गांव में बृहस्पतिवार की रात बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन, किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन

छात्रा की हत्या पड़ोस के घर में हुई है। छात्रा का घर घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित है। घटनास्थल के आसपास कई मकान हैं। इसके बाद भी गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रही है। जांच और पीएम के बाद ही कुछ कहने की बात कही जा रही है। छात्रा के कंधे और गले की बीच में गोली लगी है। पीएम के बाद ही स्पस्ट होगा कि किस हथियार से गोली मारी गई है।
-
पुलिस को मिला नोट और वाट्सएप चैट
बलिया। पुलिस को नेहा का लिखा एक नोट और कुछ वाट्सएप चैट मिले हैं।
पुलिस को मिले और मीडिया में वायरल नोट के अनुसार, इसे नेहा ने 15 जनवरी को लिखा था। इसमें उसने सूर्य प्रताप सिंह पर प्यार के नाम पर झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया था। साथ ही शादी के लिए कहने पर मुकरने, आत्महत्या के लिए उकसाने, आत्महत्या नहीं करने पर उसे और उसके परिवार हत्या कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वाट्सएप चैट में भी प्रेम प्रसंग जैसी बातों का ही जिक्र है। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें