फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए कोई फर्जी नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने सदर तहसील सभागार में बैठक कर निरन्तर पुनरीक्षण-2021 मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची एकदम शुद्ध होनी चाहिए। कोई भी फर्जी नाम उसमें नहीं होना चाहिए। पात्र का नाम सूची में रहना चाहिए और अपात्र का नाम बाहर होना चाहिए। जिस क्षेत्र का मतदाता हो, उसी में उसका नाम होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कहीं शिकायत के बाद जांच में गलती पाई जाती है तो दोषी की जवाबदेही तय की जाएगी। गलत करने वाले किसी भी हाल में बचेंगे नहीं। इसलिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार ही सत्यापन कराएं। मतदेय स्थल के सम्बंध में कहा कि आयोग का भी निर्देश है कि मतदाता के घर से करीब उसका मतदेय स्थल हो। उदाहरण सहित बताया कि आज भी कई जगह बूथ दूर होने से लोगों को असुविधा हो रही है। इसको भी ठीक कराने के लिए जरूरी कार्रवाई हो।
सर्वे में लाएं तेजी, जल्द मिले किसानों को मुआवजा
बलिया। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका की भरपाई करनी मुश्किल है, पर राहत जरूर दे सकते हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो गई। उसका सर्वे युद्धस्तर पर कर लिया जाए। जितना जल्द हो, किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। कोई भी किसान मुआवजा से वंचित नहीं रहना चाहिए। गांव में बैठकर ही गांव के लोगों को समस्या का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इसीलिए गांव में हफ्ते में एक या दो दिन अनिवार्य रूप से बैठने का निर्देश है। लेखपाल-कानूनगो से कहा कि सही ढंग से अपना काम करें तो जिला प्रशासन के साथ सरकार की क्षवि भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि गांव में कहीं जमीन खाली हो तो बताएं, उसमें ओपन जिम बनाया जाएगा। बैठक में एसडीएम जुनैद अहमद, नायब तहसीलदार अजय सिंह सहित लगभग सभी कानूनगो-लेखपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें