फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अभी कोई नुकसान नहीं, ओले ने किया प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। करीब एक पखवारा बाद बृहस्पतिवार की सुबह भी मौसम में धुंध छाया रहा। हालांकि कुछ देर धूप निकली जो पूरे दिन रही जिससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस किया। लेकिन मंगलवार की रात व बुधवार को दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश के साथ ही ओले भी पड़े। बारिश से कोई नुकसान नहीं है लेकिन ओले से सब्जी व अन्य फसलों को जरुर कुछ प्रभावित किया है।
विज्ञापन

रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश के साथ ही बुधवार को दोपहर बाद कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े। रसड़ा क्षेत्र के किसानों की मानें तो करीब तीन माह से बारिश बंद होने के कारण खेतों में नमी काफी कम हो गई थी। कुछ दिनों पहले हल्की बारिश हुई थी इस बार भी हल्की बारिश ही हुई है लिहाजा इससे फसलों को फायदा ही है। लेकिन बुधवार को ओले पड़ने से फसलों पर असर पड़ा है। किसानों के अनुसार ओले के चलते खासकर सरसो व मटर के फूल गिरने से इन फसलों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा आलू की फसलों को भी ओले ने नुकसान पहुंचाया है। ओले के चलते आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है। हालांकि गुरुवार को धूप होने से राहत मिली है लेकिन अभी भी मौसम साफ नहीं है और रुक-रुक कर आसमान में बादल आने से किसानों को चिंता सताने लगी है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा ही है। ओले फसलों के लिए नुकसानदेह होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें