फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में नवविवाहिता ने की खुदकुशी: पंखे से लटकता मिला शव, दो माह पहले हुई थी शादी, सकते में परिजन

Mon, 24 Jan 2022 03:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के पिपरपाती गांव की खुशबू (28) पत्नी बरमेश्वर ओझा का शव  सोमवार सुबह  कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना से परिजन सकते में हैं। 
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के पीपरपाती गांव में सोमवार सुबह नवविवाहिता का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू की।  मृतका की 26 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। अभी उसके वैवाहिक जीवन के दो माह भी पूरे नहीं हुए थे। ऐसे में उसके द्वारा उठाया गया यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।  

विज्ञापन


पिपरपाती गांव की खुशबू (28) पत्नी बरमेश्वर ओझा ने सोमवार सुबह जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने खुशबू के कमरे का दरवाजा तोड़ा।

अंदर उसका शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की सूचना पर एसडीएम सदर जुबेर अहमद और सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी भी मौके पर पहुचीं। घटना की जानकारी व पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से विवाद की चर्चा

घटना के बाद घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटी रहीं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि मृतका का उसके पति से कुछ विवाद हुआ था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। आगे की जांच चल रही है। बताया की मृतका के मायके वाले दिल्ली रहते हैं। उन्हें भी सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें