फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्थरारोड एसडीएम द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को लेकर आमजन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । मास्क या रुमाल लगाने के बाद भी व्यापारी भाइयों की लाठी से पिटाई के विरोध में तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई को लोगों ने सराहा है और इस घटना पर रोष जताया है। शासन से तत्कालीन एसडीएम अशोक चौधरी को निलंबित करने के बाद नए एसडीएम के रूप में संत कुमार को तैनात किए जाने से कामकाज सामान्य रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तत्कालीन एसडीएम अशोक चौधरी हाथ में डंडा लेकर होमगार्ड के जवानों के साथ अपने चेंबर से निकले और लोगों पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया था। इससे तहसील परिसर में भगदड़ मच गई थी। वे एक दुकान के सामने पहुंचे और दुकान में बैठे दुकानदार भाइयों को दुकान से बाहर बुलाकर जमकर मारा पीटा जिससे दोनों दुकानदार भाई घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौधरी को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया। वहीं नए एसडीएम के रूप में संत कुमार की तैनाती की है। संत कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया जिससे तहसील में स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें