फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन बीएसए को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन न शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को ं छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

मांग पत्र में विगत वर्ष के छात्र छात्राओं के गणवेश का अवशेष 50 प्रतिशत धन तत्काल अवमुक्त करने, वैश्विक महामारी कोरोना में सरकार द्वारा सभी बच्चों को खाद्यान्न देने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है, परंतु पूर्व का विद्यालय पर अवशेष खाद्यान्न एवं वर्तमान में जनपद द्वारा प्रेषित खाद्यान्न को मिलाकर भी खाद्यान्न पूरा नहीं हो पा रहा है, इसलिए बच्चों की संख्या के अनुपात में खाद्यान्न की संपूर्ण मात्रा तत्काल अवमुक्त करने की मांग की गई है। जनपद के अधिकांश विद्यालयों में कन्वर्जन कास्ट की धनराशि कम अथवा नहीं है, वहां भी वितरित किए जाने वाले बच्चों की संख्या के अनुसार धन प्रेषित कराने की मांग की गई है। नई पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह होने वाली वेतन से कटौती और उतनी ही धनराशि सरकार की तरफ से जमा किए जाने का प्रावधान होने के बावजूद भी पांच माह से शिक्षकों की कटौती के बराबर अंशदान का पैसा एनपीएस खाते में नहीं जमा किया गया है, इसे तत्काल जमा करने की मांग गई है। निशुल्क पाठ्य पुस्तकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र से प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाने की मांग की गई है ताकि उन्हें बच्चों के घर घर जाकर वितरित कर सकें। कायाकल्प योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग की तरफ से ग्राम प्रधानों को प्रभावी निर्देश जारी कराते हुए जनपद के प्रत्येक विद्यालय को निर्धारित बिंदुओं से तत्काल सुसज्जित कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय, रविकांत तिवारी, ओमकार सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें