फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा को चाकू से गोद कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहर गांव में भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना करने पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) का अपने भतीजे प्रीतम सिंह के साथ रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच भतीजे ने अपने चाचा अशोक सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमले में घायल अशोक सिंह घर के आंगन में गिरकर छटपटाने लगाने और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुबहर अतुल कुमार मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अशोक सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने हिस्से की एक बीघा जमीन पर खेती करते थे। खुद ही अपना भोजन बनाते थे। बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही अपने मातहतों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के दरवाजे पर तैनात रही। साथ ही इस घटना में पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
मृतक के भाई हरिशंकर सिंह की तहरीर पर आरोपी भतीजा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें