नरहीं। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने नरहीं थाने में तहरीर दी कि मेरी शादी को तीन साल हो गए हैं। पति बाहर काम करते हैं जबकि सास का निधन छह माह पूर्व हो गया है। ससुर देर रात को मेरे कमरे में घुस जाते थे। शुक्रवार की शाम को उन्होंने कमरे में घुस कर जबरदस्ती करने लगे। इसकी शिकायत जब अपने पति से की तो मेरी पिटाई कर दी गई। घर से भाग कर दूसरे गांव स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां रात गुजारने के बाद शनिवार को नरहीं थाने में शिकायत की। इस बाबत नरहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि विवाहिता ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है। ससुर और पति को थाने पर बुलाया गया है।