फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्लांट समय से करें तैयार : डॉ. सीपी पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कमिश्नर विजय विश्वास पंत की ओर से बांसडीह स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार तिवारी को हटाया दिया गया था। तब से स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पद खाली चल रहा था। अब डॉ. सीपी पांडेय को स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का अधीक्षक पद सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

चार्ज लेने के बाद डॉ. सीपी ने चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। डॉ. चंद्र प्रकाश पांडेय व्यवहार के कारण ग्रामीणों में चर्चित हैं। डॉ. सीपी पांडेय पहले अगउर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे। इससे लगभग 10 साल से अधीक्षक पद पर डॉ. सुधीर कुमार तिवारी थे। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने औचक निरीक्षण के दौरान काफी कमियां पाई थीं। उन्हें वहां से हटाने का निर्देश दिया था। डॉ. सीपी पांडेय ने कहा कि जनता की सेवा ही मूल कर्तव्य है। अस्पताल पर बन रहे आरओ प्लांट और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। तय समय पर हर हाल में तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें