फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्य में लापरवाही, 14 अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। लापरवहाी मिलने पर विभिन्न विभागों के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसमें छह सब रजिस्ट्रार के अलावा राजस्व वसूली कम होने पर मंडी सचिव रसड़ा व बेल्थरारोड एवं सभी सहायक आयुक्त राज्यकर तथा डीएफओ, आईजीआरएस की शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सहायक आयुक्त खाद्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके अलावा मुख्य राजस्व अधिकारी से कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जिन आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सी ग्रेड प्राप्त हुआ है, इससे संबंधित सभी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
डीएम ने कार्ययोजना बनाकर मार्च तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। साथ ही एआरएम रोडवेज को महाकुंभ जाने के लिए पर्याप्त बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें