फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को मिला इपिक कार्ड

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में मतदाता एवं बीएलओ सम्मान समारोह के दौरान मतदाता पहचान पत्र दे - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
फोबलिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। नए मतदाताओं को जिलाधिकारी ने इपिक कार्ड का वितरण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ विपिन जैन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। सबको शपथ दिलाने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान करने का अधिकार, जिससे अपनी सरकार हम चुनते हैं, यही असली गणतंत्र है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है, जिसकी महत्ता हम सबको समझनी चाहिए और अनिवार्य रूप से हर मतदान में प्रतिभाग करना चाहिए। नए मतदाताओं को इस अधिकार के मिलने पर शुभकामना दी। बताया कि 24 से 26 तक तीन दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति हम सबको आहूत करता है। अपील की कि मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक बनाने के प्रति प्रेरित करना इस मतदाता दिवस का उद्देश्य है। कार्यक्रम में एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव और सीमा पांडेय, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, टीडी कॉलेज के प्राचार्य दिलीप श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें