बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के तीन हेड कांस्टेबलों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जनपद स्तर पर भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 112 यूपी के 13 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए हेड कांस्टेबल शैलेश राय को विशिष्ट सेवा सराहनीय चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हेड कांस्टेबल सिराजुद्दीन और चंद्रिका प्रसाद को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा लॉकडाउन में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए 112 यूपी के मुख्य आरक्षी कमांडर भोला यादव, मुख्य आरक्षी कमांडर योगेंद्र यादव, आरक्षी सब कमांडर रमेश चंद्र सरोज, सब कमांडर सुरेंद्र कुमार निषाद, आरक्षी पायलट रामभजन यादव, पायलट हीरालाल यादव, पायलट पंकज कुमार, आरक्षी कमांडर शोभनाथ यादव, आरक्षी कमांडर मधुकर उपाध्याय, आरक्षी रविकांत कमांडर, पायलट अभिनंदन राय, पायलट यशवंत सिंह, पायलट अमरनाथ यादव को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।