फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बाढ़ का असर: 48 घंटे में 20 मीटर ही बना एनएच-31, नदी के दबाव से कट गया था नेशनल हाईवे

Sat, 21 Sep 2024 06:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में सरयू नदी के दबाव से 40 मीटर नेशनल हाईवे कट गया था। जिससे बलिया से बिहार का सीधा संपर्क टूट गया। वहीं 48 घंटे में केवल 20 मीटर ही एनएच-31 बन सका है। इस मार्ग पर रविवार को आवागमन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
48 घंटे में 20 मीटर ही बना एनएच-31 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांददियर में सरयू की बाढ़ में कटे एनएच-31 की मरम्मत 48 घंटे में 20 मीटर तक हो सकी है। नदी की ओर से कार्य तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन दोनों तरफ पानी लबालब होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। मौके पर मौजूद उप जिला अधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि प्रयास है कि रविवार को हर हाल में आवागमन बहाल कर दिया जाए। पहले हल्के वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


तीन दिन पहले सरयू नदीं में आई बाढ़ के दबाव से नेशनल हाईवे का 40 मीटर हिस्सा कट कर बह गया था। इससे बलिया का बिहार से सीधा संपर्क कट गया। एनएचआई की ओर से कटे हिस्से की मरम्मत के लिए युद्ध स्थर पर कार्य किया जा रहा है। मौके पर संसाधन की भी भारी कमी आड़े आ रही है। 

रामगढ़ में कटानरोधी कार्य के लिए रखे सिंचाई विभाग के बोल्डर भी कम पड़ गए हैं। अब मिर्जापुर से बोल्डर मंगाए जा रहे हैं। डंफर से बालूनुमा मिट्टी डाले जाने के कारण वह भी पानी में बह जा रही है। शनिवार को आवागमन चालू होने की उम्मीद में मांझी की ओर से भारी संख्या में वाहन आने लगे थे, लेकिन मौके की स्थिति देख सभी को वापस होना पड़ा। आवागमन चालू नहीं होने की स्थिति में बैरिया क्षेत्र के लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले 
एनएच–31 की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि रविवार को सुबह से आवागमन चालू हो जाएगा। विभाग के लोग मौके पर 24 घंटे काम कर रहे हैं।
-श्रीप्रकाश पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, आजमगढ़ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें