बलिया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो) के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के महाविद्यालयीय शिक्षकों ने कक्षा का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जनपद के शिक्षकों ने सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध किया। शिक्षक लंबे समय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वापस लेने, शिक्षा पर बजट में होने वाली कटौती बंद करने, पुरानी पेंशन आदि की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर जनकुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से पूरी शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। टीडी कॉलेज में आयोजित धरना में प्रो. रामनरेश यादव, प्रो. निशा राघव, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. सूबेदार प्रसाद, डॉ. अजय, डॉ. सुधा राणा, राजेश सिंह, आनंद राय आदि शामिल रहे।