फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में अब भाजपा विधायक और नगर पंचायत चेयरमैन भिड़े

Sat, 20 Mar 2021 11:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
a
विज्ञापन
बलिया जिले में अब तक सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच वाकयुद्ध होने के कई वाकये हो चुके हैं। वहीं शनिवार को भाजपा के दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए। इस बार मौका था चौकिया- तेंदुआ मार्ग निर्माण के शुभारंभ का। इसके लिए आयोजित समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और विधायक धनंजय कनौजिया के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान चेयरमैन गुप्त ने विधायक पर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया। यह सुन विधायक भड़क गए और दोनों के बीच बहस होने लगी। यह देख उनके बीच बैठे सांसद रवींद्र कुशवाहा ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराया। इस दौरान कार्यक्रम में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें