रसड़ा। सिंहाचवर के समीप शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल रसड़ा सतीश वर्मा की मौत रविवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में हो गई। वह नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्यरत थे। उन्हीं के साथ घायल दूसरे कर्मचारी टैक्स कलेक्टर रवींद्र गुप्ता का उपचार चल रहा है। निधन से कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार की देर शाम सतीश वर्मा कार्यालय बंद होने के बाद अपने सहयोगी रवींद्र गुप्ता के साथ बाइक से बलिया जा रहे थे। अचानक सिंहाचवर के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पा जा गिरी। दोनों घायलों को बलिया ले जाया गया, जहां सतीश वर्मा को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कर्मी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, अधिशासी अधिकारी धर्मराज प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, आदित्य गुप्ता, खुर्शीद ने श्रद्धांजलि अर्पित की।