बांसडीह तहसील परिसर में सोमवार को छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंग झुन्नू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम दुष्यत कुमार मौर्य को पत्रक सौंपकर नाला निर्माण की मांग की। इस दौरान सलेमपुर लोकसभा के सांसद रविंद्र कुशवाहा का घेराव भी किया गया। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि मांग हर हाल में पूरा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष ग्राम सभा बड़ागांव में नाला निर्माण के लिए पत्रक से अवगत कराया गया था। पांच अक्तूबर 2020 का आमरण अनशन भी हुआ था लेकिन अब तक नाला का निर्माण नहीं सका। सांसद ने अश्वासन दिया कि जल्द ही नाला का निर्माण कराया जाएगा। संजय राजभर, दीनानाथ चौहान, रोहित कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, बसंत चौहान, रमेश सिंह, विश्वनाथ व मनोज आदि लोग मौजूद रहे।