फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रसव कराने गई प्रसूता को सीएचसी से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं में महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी और उसको अस्पताल से कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। महिला को दूसरे जगह जाकर प्रसव कराना पड़ा। इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से किया गया है।
विज्ञापन

नरही गांव निवासी सुधा देवी पत्नी श्यामदेव गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 13-14 दिसंबर की रात करीब दो बजे पुत्रवधू मधु प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। इस दौरान पीड़िता को लेकर वह सीएचसी नरहीं पहुंची। आवास पर जाकर जगाया गया तो एएनएम विनिता और पिंकी दो घंटे बाद आई और उसे ही फटकार कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें