हरियाणवी गायिका सपना चौधरी यूपी के बलिया पहुंची। एक सवाल के जवाब में सपना चौधरी ने कहा कि फिलहाल मेरा राजनीति में आने का कोई उद्देश्य नहीं है और अपने करियर से संतुष्ट हूं। सपना ने कहा कि मेरे करियर को नई ऊंचाइ देने में यूपी और बिहार की अहम भूमिका है।
बलिया में ददरी महोत्सव में शिरकत करने आई डांसिंग क्वीन और मशहूर हरियाणवी नृत्यांगना सपना चौधरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में यूपी कानून-व्यवस्था काफी दुरुस्त है। पहले यहां दंगों का माहौल था और यूपी आने में डर लगता था, लेकिन अब यूपी सुरक्षित हो गया है। कहा कि मैं पहले यूपी में आती थी तो कार्यक्रम में बवाल हो जाता था। लेकिन जब से यूपी में योगी बाबा आए है तब से मैं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मेरे अलावा प्रदेश की माताएं व बहनें अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही है। खासतौर से हम जैसे कलाकार अपने आपको काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं यहां बार-बार आना पसन्द करुंगी।
एक सवाल के जवाब में सपना चौधरी ने कहा कि फिलहाल मेरा राजनीति में आने का कोई उद्देश्य नहीं है और अपने कैरियर से संतुष्ट हूं। सपना ने कहा कि मेरे कैरियर को नई ऊंचाइ देने में यूपी और बिहार की अहम भूमिका है। इसीलिए यहां कि ऑडियंश और भोजपुरी भाषा से मुझें बेहद लगाव है। भोजपुरी में बढ़ती अश्लीलता पर कहा कि इसके लिए वर्तमान परिवेश काफी हद तक जिम्मेदार है। सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के कारण लोग अलग-अलग टेस्ट के गानों को तरजीह दे रहे है। लेकिन मेरी मातृ भाषा हरियाणवी है और मुझें इस पर गर्व है। लेकिन भोजपुरी से भी बेहद लगाव है। बलिया में तीसरी बार कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई डांसिंग क्वीन ने कहा कि मेरा डांस हरियाणवी पाप है। यह अपने आप में अलग है। मैं एक हरियाणी कलाकार हूं और किसी की नकल या कॉपी करने की बजाए डांस के नए-नए स्टेप डेवलप करती हूं।