फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10 किमी फेफना-गड़वार मार्ग पर 3100 से अधिक गड्ढे, चलना मुश्किल

विज्ञापन
जर्जर गड़वार-फेफना मार्ग। संवाद
विज्ञापन
गड़वार। फेफना-गड़वार मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हादसे का भय बना रहता है। हालत यह है कि गड्ढे के कारण आए दिन बड़े वाहनों के पार्ट टूट जा रहा है। सबसे अधिक फजीहत पैदल चलने और साइकिल व मोटरसाइकिल सवार को हो रही है। लोग गिरकर घायल हो जा रहे है।
विज्ञापन

सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान का असर इस सड़क पर दिखाई नहीं पड़ रहा है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है फेफना से गड़वार की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है जिसमें करीब 3100 से अधिक सड़क में गड्ढे हैं, हालांकि इस मार्ग से प्रतिदिन छोटे व बड़े हजारों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लोगों का मानना है कि भारी वाहन चलने की वजह से पूरा रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगाया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन समय रहते मार्ग को दुरुस्त नहीं किया तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन केशरी प्रकाश ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि जारी होते ही मरम्मत कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें