फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri Mela: बच्चे-बच्चे की फरमाइश में योगी जी... बिहार चुनाव पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का आया बड़ा बयान

Mon, 17 Nov 2025 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के ददरी मेले में प्रस्तुति देने के बाद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बिहार चुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन
बलिया में दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के ददरी मेले में भोजपुरी नाइट कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं मंच से उतरने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिहार चुनाव को लेकर निरहुआ ने कहा कि अपने छोटे भाई खेसारी लाल को यही कहूंगा कि वह छपरा को छोड़े न, लोगों की सेवा करता रहे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। 

विज्ञापन


यूपी में का बा और बिहार में का बा के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि यूपी में बाबा बा और अब तो बिहार में भी बाबा बा। बाबा ने इस बार बिहार में भी कमाल कर दिया। उन्होंने गीत गाया कि बच्चे-बच्चे की फरमाइश में योगी जी, अइलें 22 में योगी जी और फिर अब 27 में अईहें योगी जी।  

इसे भी पढ़ें; सोनभद्र खनन हादसा: मलबे से बरामद हुए दो सगे भाइयों समेत चार और मजदूरों के शव, पांच हुई मृतकों की संख्या    
विज्ञापन

 
भारतेंदु कला मंच पर आयोजित भोजपुरी नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिलाधकारी एमपी सिंह तथा एसपी ओमवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके निरहुआ ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उन्होंने चल ददरी के मेला... दुलहिन रहे बीमार... सहित अन्य गीत गाकर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मैरून कलर सड़िया पर नृत्य कर युवाओं को खूब झुमाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें