फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1728 से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दिन और रात के तापमान में आठ डिग्री का अंतर होने से सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1728 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार, गले में खराश से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और रात में न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कई मरीजों को खांसी के बाद सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस संबंधी दिक्कत पर मेडिकल वार्ड में सात और इमरजेंसी में तीन मरीज भर्ती किए गए। बच्चा वार्ड में भी रोजाना छह से सात बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।

बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चिकित्सकीय सलाह के बिना खांसी की सिरप नहीं देनी चाहिए। जरूरत के अनुसार चिकित्सक नेबुलाइजर से उपचार की सलाह दे सकते हैं। वहीं, फिजिशियन ने सुबह-शाम ठंड से बचाव करने और मौसम के अनुरूप कपड़े पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके यादव ने बताया कि बदलते मौसम में बुखार के साथ संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों में आवाज बदलने और लंबे समय तक गले में खराश रहने की शिकायत है। अस्पताल में दवा और जांच की सुविधा निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें